फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इमलिया तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर से मोहल्ला सादात पूर्वी की दक्षिण दिशा में स्थित इमलिया तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने की मुहिम एक बार फिर से शुरू हो गई है। विशाल रकबे वाले इस तालाब की किनारे गंदगी रहती है, जिसकी दुर्गंध से लोग परेशान रहते हैं। तालाब से सटा एक संपर्क मार्ग भी है। रास्ता कब्रिस्तान और श्मशान घाट को जाता है।
विज्ञापन

यह रास्ता बरसात के दिनों में तालाब के ओवरफ्लो होने से यह रास्ता भी बंद हो जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। सामाजिक कार्यकर्ता जमीर अहमद ने एसडीएम बिलारी को समस्या से अवगत कराते हुए मांग पत्र देकर बताया कि इमलिया तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जाए। जमीर अहमद ने सरकार की मेरा तालाब मेरा जनपद अभियान के तहत इमलिया तालाब का सौंदर्यीकरण कराके बदहाली की दूर कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें