फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली-पानी, छुट्टा पशुओं की समस्याओं के समाधान की मांग

Thu, 16 Jul 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। किसान मजदूर यूनियन ने बुधवार को बिजली पानी खाद और आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर नगर में निकाला जुलूस। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर छात्रा हत्याकांड में एसएसपी अविनाश पांडे को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ता पुराने एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए तहसील तक जुलूस निकाला। एसडीएम को दिए ज्ञापन में पात्र परिवारों को के राशन कार्ड बनाने और नई यूनिट राशन कार्ड में जोड़ने की मांग की। वहीं क्षेत्र में जंगलों में घूम रहे छुट्टा पशुओं और नील गाय से फसलों का नुकसान रोकने पर कार्रवाई की मांग की। खाद खरीदने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की।
भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने, राशन कार्ड धारकों को काम राशन देने वाले डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला में इंटरमीडिएट की छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति करने और बंदरों और कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसान मजदूर यूनियन ने मेरठ के एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर की है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वीर सिंह, मंगल सिंह, दयाराम साहनी, हाजी कल्लू , महिपाल सिंह, प्रीतम सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें