मुरादाबाद। सपा नेताओं ने रामपुर के सांसद आजम खां के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करने में दो लोगों का हाथ बताया है। उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
सपा नेता यूसुफ मलिक ने इस मामले में आनलाइन शिकायत की है। उनका कहना है कि लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्टिपल में भर्ती आजम खां की तबीयत में सुधार है। उनकी सेहत से जुड़ी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, नागफनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुरा निवासी शाने अली उर्फ शानू ने नागफनी थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो