फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक हजार रुपये को लेकर हुई कहासुनी के बाद चार भाइयों ने एक युवक पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ पाकबड़ा थाने में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा निवासी साबिर ने नजर से एक हजार रुपये उधार लिए थे। मंगलवार रात पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो साबिर ने रुपये बाद में देने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि नजर और उसके तीन भाई इकराम, फुरकान और रिजवान मौके पर आए गए। उन्होंने साबिर का घेर लिया और लाठी डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली गई है। घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें