फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी दिल्ली का गैंगस्टर घायल

Thu, 18 Jun 2020 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
घायल बदमाश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकबड़ा में बुधवार रात हुई मुठभेड़ में दिल्ली का गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया। उसने दो साल पहले दिल्ली के सदर बाजार में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या की थी। उस पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

   
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि मुठभेड़ में घायल होने वाला बदमाश अजय उर्फ गंजा निवासी आराम बाग पहाड़गंज दिल्ली निवासी है। उसके खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। उसने दो साल पहले शैंकी नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी दिल्ली से भाग निकला था। 

वह दिल्ली से भागने के बाद यूपी के अलग-अलग शहरों में घूमता रहा। एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश पाकबड़ा क्षेत्र में है। एसओजी अजयपाल और और पाकबड़ा थाना प्रभारी नीरज द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ गैंगस्टर की घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान एक बाइक आती दिखाई दी। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक

बरामद की है। मुठभेड़ में मुरादाबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी शामिल थी। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें