फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दीक्षांत समारोह में 289 छात्र-छात्राओं को बांटी उपाधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बुधवार को 289 छात्र-छात्राओं को उपाधियां बांटी गईं। इस दौरान 29 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। पांच को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उपाधि मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्रो. चांसलर व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम व सपा नेता आजम खां की पत्नी डाॅ. तंजीन फात्मा ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनका हौंसला बढ़ाया।यूनिवर्सिटी में बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में सेवानिवृत्त न्यायाधीश सैयद वाइज मियां, प्रो. चांसलर एवं सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम व यूनिवर्सिटी की सेक्रेटरी एवं सपा नेता आजम खां की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा, कुलपति जहीरउद्दीन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत ए कुरान पाक से हुई। इस मौके पर 289 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। साथ ही 29 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। पांच को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व न्यायाधीश वाइज मियां ने कहा कि संस्कार व संस्कृति के पहली पाठशाला मां की गोद व पिता का संरक्षण होता है। हमारी संस्कृति व संस्कार नहीं मिटे भले ही परिस्थितियां विपरीत रहीं हों। प्रो. चांसलर अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि दीक्षांत समारोह एक विशिष्ट आयोजन है, जहां हम अपने स्नातकों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए एकत्रित होते हैं। यह महत्वपूर्ण अवसर वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपने छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं।
कहा कि यूनिवर्सिटी की नींव रखने वाले आजम खां जल्द ही हम सबके बीच आ जाएंगे। विश्वविद्यालय की सेक्रेटरी डाॅ. तजीन फातिमा ने कहा कि यहां से पढ़कर निकले विद्यार्थी जीवन के हर मोड़ और पड़ाव पर समस्त चुनौतियों का सामना करते हुए लोक कल्याण के लिए अपने ज्ञान और सर्वोपरि क्षमताओं को समर्पित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर जहीरुद्दीन ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुरादाबाद की सांसद रूचिवीरा भी मौजूद रहीं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. गुलरेज निजामी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो. वाइस चांसलर, प्रो. एमआर खान, रजिस्ट्रार डाॅ. एसएन सलाम, परीक्षा नियंत्रक एवं प्राक्टर मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें