फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान कमियां पाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औधषि प्रशासन विभाग के निरीक्षकों की आकस्मिक जांच के दौरान मंगलवार को शहर के आठ मेडिकल स्टोरों में कमियां पाई गई। इस मामले में सभी मेेडिकल स्टोर संचालकों को अलग अलग कारणों के चलते नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और सहायक आयुक्त (औषधि) ने शहर के दवा की दुकानों की जांच के लिए औषधि निरीक्षक मुकेश जैन और उर्मिला वर्मा की टीम गठित की। दोनों निरीक्षकों ने जामा मस्जिद के पास अभि मेडिकल स्टोर, अल नूर मेडिकल स्टोर, ईदगाह के पास मेडिकल ब्यूरो, फाइन मेडिकल हॉल की जांच की। जांच के दौरान औषधि निरीक्षकों ने कई कमियां पकड़ी। इसी प्रकार ईदगाह नई आबादी स्थित एसएस मेडिकल, एके मेडिकल के निरीक्षण में भी कमियां पाई गईं। कफ सिरप बेचने की सूचना पर टीम ने लालबाग में न्यू नाज मेडिकल स्टोर और कैपिटल मेडिकल स्टोर की जांच की। सभी दुकानों में क्रय विक्रय के अभिलेख सही नहीं पाए गए।
निरीक्षक मुकेश जैन ने बताया कि कुछ दवाओं के क्रय बिल को दुकानदार प्रस्तुत नहीं कर सके। दुकानों में दवाओं के रखरखाव सही नहीं पाए गए। इतना ही नहीं दुकानों के फार्मासिस्टों का सत्यापन भी सही नहीं पाया गया। शहर के कुछ अन्य मेडिकल स्टोरों में नशे की दवाइयां बेचने की भी विभाग को शिकायतें मिली हैं। ऐसे मेडिकल स्टोरों की आकस्मिक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें