फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतलनगरी के कारीगरों ने बनाई 21 फीट ऊंची ट्रॉफी

विज्ञापन
मुरादाबाद के कारीगरों द्वारा तैयार 21 फीट की ट्रॉफी - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। खुद का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पीतलनगरी के कारीगरों ने 21 फीट ऊंची ट्रॉफी (स्पोर्ट्स कप) बनाई है। नार्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप के लिए बनी यह ट्रॉफी एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में रखी गई है। लिंबका बुक और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए ट्रॉफी का ब्योरा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में 28 और 29 अगस्त को हुई नार्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप के लिए मुरादाबाद के निजाम एंड संस बर्तन बाजार को 21 फीट ऊंची ट्रॉफी तैयार करने का ऑर्डर मिलना था। फर्म के संचालक मोहम्मद सारिक के मुताबिक पंद्रह कारीगरों की एक महीने की मेहनत के बाद मेटल की बीस फीट ऊंची ट्रॉफी तैयार की गई। मुरादाबाद में टुकड़ों में तैयार इस टॉफी को अमेटी नोएडा में 24 अगस्त को खड़ी कर दी गई। इससे पहले 2009 में कराटे चैंपियनशिप के लिए 17 फीट ऊंची पीतल की ट्रॉफी बनाई गई थी। जिसे 2010 में लिंबका बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। मोहम्मद सारिक का दावा है कि बीस फीट ऊंची ट्रॉफी दुनिया की सबसे ऊंची ट्रॉफी हो सकती है। लिंबका बुक और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए एमिटी प्रशासन की ओर से ब्योरा भेजा जाएगा।
ट्रॉफी की वजन तीन क्विंटल, आठ घंटे हुई खड़ी
21 फीट ऊंची ट्रॉफी को तैयार करने में मेटल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजन तीन क्विंटल है। जिसे टुकड़ों में तैयार कर मुरादाबाद से एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा लाया गया। जहां ट्रॉफी को खड़ी करने में आठ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

जॉब वर्क पर मिला था ऑर्डर
निजाम एंड संस को 21 फीट ऊंची ट्रॉफी तैयार करने के लिए जॉब वर्क मिला था। एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें पुराना मेटल मुहैया कराया गया था। जिसे गलाकर ट्रॉफी की शक्ल दी गई। ये फर्म 14 फीट ऊंची शील्ड भी तैयार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें