फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ रोड पर बंद मिलीं सजावटी लाइटें, सार्वजनिक शौचालय भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने मंगलवार शाम सात बजे कांठ रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। क्रेस्ट हॉस्पिटल के पास सजावटी लाइटें बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तकनीकी खामी दूर कर लाइटें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था की जांच की। बंद और खराब लाइटों की जियो-टैग लोकेशन संबंधित अधिकारियों को देकर उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। इसी दौरान कांठ रोड पर एक सार्वजनिक शौचालय बंद मिला। इस पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को संचालन एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सार्वजनिक शौचालय निर्धारित समय पर खोलने, साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्थित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें