फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करोड़ों की नजूल भूमि पर कब्जा कराने वाला लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित पीलीकोठी के पास की नजूल भूमि का मामला
विज्ञापन

लेखपाल को भूलेख अनुभाग रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया
- तहसीलदार को सौंपी गई जांच, डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित पीलीकोठी के पास करोड़ों की नजूल की जमीन पर बिना किसी आदेश या अनुमति के लेखपाल अमर सिंह ने कब्जा करा दिया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल को भूलेख अनुभाग रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
सिविल लाइंस निवासी कारोबारी श्वेता जैन ने तत्कालीन कमिश्नर को प्रार्थनापत्र देकर राजस्व लेखपाल अमर सिंह और पंकज हयांकी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 18 जून को मकान के बगल में लॉन पर दीवार लगाकर वंदना अग्रवाल को कब्जा करा दिया। कमिश्नर के आदेश पर तत्कालीन डीएम ने इसकी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व से कराई। फ्री होल्ड के नाम पर कब्जा कराई गई जमीन के प्रपत्रों की जांच की गई। नजूल की भूमि हस्तांतरण से पूर्व शासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। फ्री होल्ड की दशा में जमीन पर कब्जा दिलाने का कार्य सिविल न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम के समक्ष पूरी रिपोर्ट रखी गई। डीएम अनुनय झा के निर्देश एसडीएम सदर अभय सिंह ने लेखपाल अमर सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया। इस मामले में तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वह 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
000प्रकरण की एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जांच की थी। रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल के खिलाफ आपराधिक एवं विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - अनुनय झा, डीएम
00
लेखपाल की खंगाली जा रही कुंडली
मुरादाबाद। निलंबित लेखपाल पर कार्रवाई की जानकारी होने पर कुछ नेता पैरवी के लिए आगे आए। लेकिन उनकी पैरवी काम नहीं आई। अब लेखपाल की पुरानी कुंडली खंगाली जा रही है। उसके नजदीकियों का भी ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

000
लेखपाल ने निरस्त करा लिया था तबादला आदेश
मुरादाबाद। सिविल लाइंस छावनी क्षेत्र में तैनात लेखपाल अमर सिंह का तत्कालीन डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कांठ तबादला कर दिया था। लेकिन लेखपाल ने वहां कार्यभार नहीं संभाला। कुछ दिन बाद लेखपाल ने अपने रसूख के बल पर तबादला निरस्त करा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें