मुरादाबाद। दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार में बढ़ती ही जा रही है। सात और संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। पांच सक्रमितों में टीएमयू और दो का एल टू अस्पताल एमसीएच में इलाज चल रहा था। वहीं कमिश्नर कार्यालय के पांच कर्मचारियों समेत 371 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हजार के पार पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमित होने पर पाकबड़ा के 56 वर्षीय व्यक्ति और 30 वर्षीय युवक को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनोंकी मौत हो गई। इसके अलावा टीएमयू में भर्ती टांडा भगतपुर निवासी 35 वर्षीय युवक, मालवीय नगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग और चंद्रनगर निवासी 42 वर्षीय महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एल टू अस्पताल एमसीएच विंग में भर्ती दो संक्रमितों की भी जान चली गई। सोमवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 371 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें कमिश्नर आफिस के पांच कर्मचारी शामिल हैं।