मुरादाबाद। गुरुवार को कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 443 नए केस मिले हैं। वहीं, जान गंवाने वालों में दो युवक शामिल हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में जिले में कुल 443 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 210 केस ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को कोरोना से चार संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हुई है। इनमें दो शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। एक मझोला और एक केस मूंढापांडे क्षेत्र का है।
संक्रमित केसों की संख्या घटी
जिले के लिए राहत की बात यह है कि जिले में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। सीएम शनिवार आठ मई को जिले के दौरे पर आए थे। उन्होंने अधिकारियों को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सख्त हिदायत दी थी। अब इसे संयोग कहें या सीएम की हिदायत का असर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा कम होने लगा। आठ मई को जिले में 712 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट आई थी, जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या केवल 443 रह गई।
13 मई 443
12 मई 394
11 415
10 632
9 627
8 712