फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधान समेत चार की हत्या में सजा काट रहे कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला कारागार में बंद संभल के एक बंदी की हार्टअटैक से मौत हाे गई। संभल के छाबड़ा गांव में प्रधान समेत उनके परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में कोर्ट ने 23 दिसंबर 2023 को चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


संभल के छाबड़ा गांव में नौ नवंबर 2016 ग्राम प्रधान शकुंतला, उनके पति विशम्बर सिंह और दो बेटे सुशील और सुनील की हत्या की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को चुनावी रंजिश में अंजाम दिया गया था। अदालत ने 23 दिसंबर 2023 को आरोपी महेश, उसके भाई सुरेश, कृष्णपाल उर्फ केपी, विपिन उर्फ पवन को हत्या में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी। जेलर मृत्युंजय पांडेय बताया कि जेल में बंद छाबड़ा गांव निवासी कैदी सुरेश की मंगलवार की सुबह अचानक बिगड़ गई है। उसे सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें