फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कारोबारी-पिता की मौत

विज्ञापन
मृतकों के घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : CITY
विज्ञापन
रामपुर/मुरादाबाद । नेशनल हाईवे पर कोसी के पुल के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुरादाबाद के कटलरी कारोबारी और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र की कैथवाली मस्जिद निवासी सुलेमान (42 वर्ष) कटलरी का कारोबार करते थे। कारोबार के सिलसिले में वह शनिवार को रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव गए थे। उनके साथ बाइक पर उनके दो बेटे शाह मदनी (10) और अली अहमद (08) भी थे। शाम को वापस जाते समय नेशनल हाईवे पर कोसी पुल के पास बरेली से आ रही सहारनपुर डिपो की बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सुलेमान और उनके दोनों बेटे बस के नीचे आ गए थे। हादसा होने के बाद बस चालक मौके से भाग गया। हादसा इतना भयंकर था कि उनको बस के नीचे से निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। तीनों को जब बस से बाहर निकाला गया तो सुलेमान और मदनी की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल अली अहमद को प्राथमिक के बाद जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद सुलेमान के परिजन रामपुर पहुंच गए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली के इंस्पेक्टर के दुर्गा सिंह ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद सुलेमान का फाइल फोटो।- फोटो : CITY

मृतक शाह मदनी का फाइल फोटो।- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें