फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद छह किलोमीटर दूर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में रामगंगा नदी में नहाते समय डूबे युवक का दिन तीन बाद बृहस्पतिवार को छह किलोमीटर दूर शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी वाहिद (20) टेलर है। मंगलवार को वाहिद के बड़े भाई नन्हें की शादी थी। बरात किशनपुर गई थी। बुधवार रात को वलीमा होना था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम वलीमे की तैयारी चल रही थी। शाम करीब चार बजे वाहिद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रामगंगा नदी में नहाने के लिए चला गया था। इसी दौरान वह नदी में बह गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
शुक्रवार को परिजन शव की तलाश करते हुए कटघर क्षेत्र में पुल के पास तक पहुंच गए। यहां वाहिद का शव मिल गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें