फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में चारपाई पर मिला चौकीदार का शव

Fri, 13 Apr 2018 01:56 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शव मिला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिलारी थानाक्षेत्र के सहसपुर गंाव स्थित जनता इंटर कालेज में चौकीदार का शव बृहस्पतिवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली बिलारी के समाथल गांव निवासी राजवीर सिंह यादव (45) वर्ष सहसपुर गांव में स्योंडारा रोड स्थित जनता इंटर कालेज में चौकीदार था। बुधवार की शाम वह खाना खाकर कालेज का प्रवेश द्वार बंद करके चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो गया। प्रधानाचार्य नासिर हुसैन ने बताया कि सुबह होते ही चौकीदार अक्सर कालेज की चाभी देने के लिए उनके घर जाता था। सुबह लगभग सात बजे तक जब चौकीदार प्रधानाचार्य के घर नहीं पहुंचा तब वह स्वयं ही कालेज पहुंच गए। कालेज का दरवाजा खटखटाया तब भी चौकीदार की ओर से कोई आवाज नहीं आई।

प्रधानाचार्य ने पड़ोसियाें को इकट्ठा किया और दीवार पर चढ़कर अंदर से कालेज का फाटक खोला। चौकीदार को हिला डुलाकर देखा तब उसके मुंह से झाग से निकले हुए नजर आए। जैसे ही पता चला कि चौकीदार की मौत हो चुकी है तब प्रधानाचार्य ने चौकीदार के परिजनों और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने कालेज प्रधानाचार्य के अलावा कालेज के पड़ोसियाें के बारे में जानकारी जुटाई। राजवीर के परिवार में पत्नी, दो बेटे  तथा दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन


जहरीले पदार्थ के सेवन से दो लोगों की मौत - जहरीले पदार्थ के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है, जबकि दूसरा कुंदरकी थानाक्षेत्र का है। अंदेशा है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है। हालांकि इस मामले में परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी  है। 

कुंदरकी थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी, वह ईंट भट्टे पर नौकरी करता था। आर्थिक तंगी की वजह से परेशान चल रहा था। उसने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर कोतवाली थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक की भी जहर खाने से मौत हो गई। उसे देर रात जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से परिजन शव को ले गए। एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  युवक  के परिजनों ने सूचना नहीं दी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें