फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर लटका मिला फौजी की पत्नी का शव

Fri, 13 Apr 2018 01:56 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला शव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिविल लाइन थानाक्षेत्र की आशियाना कालोनी में फौजी पति से अलग बेटे (6) के साथ किराए पर रह रही महिला ने बृहस्पतिवार सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। वारदात के वक्त घर में एक मेहमान मौजूद था, जो कि शोर मचाते हुए बाहर भागा तो पड़ोसियों को जानकारी हुई। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें के सुुपुर्द कर दिया गया है। मेहमान की पहचान नहीं हो सकी है, वह भागा हुआ है। सुसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


घर में मौजूद मेहमान भागा हुआ है, उसके बारे में जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मूलरूप से बदायूं के  खितौरा निवासी राधा चरण द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने 11 साल पहले इकलौती बेटी किरन की शादी बदायूं के ही उगैती गांव में रहने वाले विष्णु दत्त से की थी। विष्णु दत्त बीएसएफ में कार्यरत हैं। दंपती के  एक बेटा देव (6) है। किरन का चार साल पहले पति से विवाद हो गया, वह पति से अलग सिविल लाइन के आशियाना कालोनी में स्थित एक मकान में किराए पर बेटे के साथ पहली मंजिल पर रह रही थी।

एक निजी संस्थान से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। किरन का बेटा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह किरन ने घर के पास पार्क में पूजा की। नौ बजे उसका बेटा देव स्कूल गया। कुछ देर बाद लाल टीशर्ट पहने एक युवक किरन के कमरे से चीखते हुए बाहर निकला। पूछने पर बताया कि किरन ने फंदा लगा लिया है। वह एंबुलेंस लेने के लिए जाने की बात कह वहां से चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया तो मामले की सूचना मोहल्ले वालों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मौके पर पुलिस की टीम गई तो दरवाजा खुला था, अंदर दरवाजे पर ही किरन का शव चुन्नी से बने फंदे पर लटका हुआ था। कमरे की छानबीन की गई लेकिन सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मामले की जानकारी किरन के परिजनों को दी गई। शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर को किरन के परिजन मुरादाबाद पहुंचे और आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें