फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या की लाश फांसी पर लटकाई

Sat, 19 Sep 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जेबड़ी गांव में एक महिला की लाश घर के भीतर फांसी पर लटकी मिली। घटना के बाद से ही महिला का पति और बाकी ससुराल वाले फरार है। महिला के मायके वालों ने हत्या करके लाश को फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए पाकबड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मायके वालों का कहना है कि महिला का पति दूसरी बीवी ले आया था।
विज्ञापन



सौतन को लेकर ही मृतका और उसके पति के बीच आए दिन झगड़ा होता था। लिहाजा रिश्तों में बाधा बनी ब्याहता पत्नी को उसने गला घोंटकर मारने के बाद फांसी पर लटका दिया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ हप्पी सिंह पुत्र चुन्नू सिंह की शादी करीब ग्यारह साल पहले भोजपुर थाना क्षेत्र के हिमायूपुर गांव निवासी रूमा पुत्री नन्ने सिंह के साथ हुई थी। शादी के ग्यारह साल के बाद भी रूमा को बच्चे नही हुए थे।


लिहाजा सुरेंद्र सिंह बच्चों की चाह में पहाड़ से पुष्पा नाम की महिला को घर ले आया और उसे बतौर पत्नी अपने साथ रखने लगा। लेकिन सौतन की वजह से रूमा परेशान थी और गुरुवार रात को भी उसका अपने पति से इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रूमा के पिता नन्ने सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह उसकी मां शीला देवी और दूसरी पत्नी पुष्पा ने पहले तो उसकी उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा और इसके बाद उसके गले में फांसी का फंदा डालकर उसे फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन



पूरा परिवार उसकी बेटी हत्या के बाद फरार हो गया। महिला की हत्या की सूचना पर सीओ हाईवे महेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें