फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सूखे पेड़ बन रहे खतरा...सिस्टम को दिख रहा हरा-हरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बड़ी संख्या में ऐसे सूखे पेड़ हैं जो खतरा बने हुए हैं। यह पेड़ पूरी तरह से जर्जर हैं। कभी भी गिर सकते हैं। क्योंकि हाईवे के किनारे हैं लिहाजा सूखा पेड़ गिरने से हादसा भी हो सकता है। लेकिन जिले को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण में लगी मशीनरी को यह सूखे पेड़ दिख ही नहीं रहे हैं। कुछ पेड़ तो एक साइड को झुकने भी लगे हैं। तेज हवा चलने पर ऐसे पेड़ गिर जाते हैं और लोग घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सूखे पेड़ सबसे ज्यादा हाईवे पर ही हैं और बिलकुल किनारे हैं। महानगर में रियालंस पेट्रोल पंप के सामने खड़ा सूखा पेड़ गिराऊ स्थिति में है। इस पेड़ को क्यों नहीं हटाया जा रहा यह भी सबसे बड़ा सवाल बन रहा है। इसके अलावा दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद में, मझोला थाने के सामने, गांगन चौराहे के पास भी सूखा पेड़ खतरा बन रहा है। डीएफओ डा. विनय कुमार ने बताया कि हाईवे किनारे जो भी सूखे और जर्जर पेड़ हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक ऐसे सभी वृक्षों की कटाई या छंटाई कराई जाएगी।

मुरादाबाद में रोपे गए 12 लाख पौधे
मुरादाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान की शुरूआत हुई थी। शहर से लेकर गांव तक पौधे लगाए गए। विभागीय अफसरों का दावा है कि अभी तक 12 लाख पौधे लगाए गए हैं। हर विभाग को इसके लिए अलग-अलग लक्ष्य दिया गया था। एक वृक्ष मां के नाम अभियान में भी पौधरोपण हुआ। मंडलीय वन संरक्षक आदर्श कुमार ने बताया कि सभी जिलों में लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें