फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। कोतवाली के तेवरखास गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव लिहाफ में लिपटा होने पर आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाने में हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

तेवरखास गांव की आबादी के पूरब में दिलशाद अली का गन्ने का खेत है। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे गांव की कुछ महिलाएं दिलशाद अली के खेत में घास काटने गई थीं इस दौरान उन्होंने रस्सी से बंधा हुआ लिहाफ पड़ा देखा। लिहाफ में से बदबू आने की वजह से महिलाओं अनहोनी के शक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रनपाल सिंह को सूचना दी। रनपाल सिंह के बताने पर कोतवाली बिलारी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंच गए उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में लिहाफ खोला तो उसमें लगभग 28 वर्षीय एक महिला का बुरी तरह से विकृत शव मिला।
खेत में महिला का शव मिलने की सूचना गांव में पहुंचते ही तेवरखास के अलावा मिलक काजी और मिलक खाबरी गांव से अनेक महिला और पुरुष मौके पर पहुंच गए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद से आई टीम ने भी मौके की जांच कर नमूने लिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके पर महिला का शव जिस तरह से रस्सी में बंधा हुआ मिला है उससे यह लगता है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है। कोतवाल ने बताया कि तेवरखास गांव निवासी गन्ने के खेत स्वामी दिलशाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल के अनुसार मृतका शादीशुदा लगती है क्योंकि उसके पैर में बिछिया और पायल मौजूद थे। शरीर पर ग्रे कलर का कुर्ता और काले रंग की पाजामी थी। बिछिया और पायल की यह जांच भी कराई जा रही कि असली चांदी की हैं या नहीं। कोतवाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला की मौत होने का असली कारण पता चलेगा। एहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम कराने के अलावा स्लाइड भी बनवाई जा रही हैं।
बिलारी। तेवरखास गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना में बिलारी पुलिस का मानना है कि मृतका की शिनाख्त होने के बाद ही उसकी हत्या के कारण की जानकारी हो सकती है। घटनास्थल पर शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस जिले भर के थानों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुुटाती रही। पुलिस के अनुमान के अनुसार मृतका की उम्र 28 वर्ष के करीब है। अब तक की जांच में इस उम्र की जिले में कोई लापता महिला भी नहीं निकली है। पुलिस विभिन्न वाट्सएप ग्रुप पर मृत महिला का फोटो डालकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
बिलारी। तेवरखास गांव के जंगल में जिस स्थान पर महिला का शव फेंका मिला वहां चारपहिया वाहन के जाने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने अनुमान लगाया कि हत्या के बाद आरोपी शव को बाइक पर लादकर लाया होगा और उसे दिलशाद के गन्ने के खेत में फेंक कर फरार हो गया। शव फेंकने वाला इस क्षेत्र से वाकिफ है।
बिलारी। मृतका का शव किस वाहन से और किस दिशा से लाया गया होगा इसका पता लगाने के लिए पुलिस संबंधित इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि यह अभी पूूरी तरह स्पष्ट नही हो पाया है कि महिला के शव का कब लाकर डाला गया है।
बिलारी। कोतवाली के अभनपुर गांव में बीते 24 अप्रैल को 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव फेंका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि भी हुई थी। लेकिन इस घटना का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्घ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की मानें तो युवती के शव की शिनाख्त न हो पाने से न तो हत्या के कारण की जानकारी हुई और ना ही हत्यारोपियों का पता चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें