फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कटघर में तालाब में मिला में किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के तालाब में रविवार को 14 वर्षीय किशोर का शव मिला। उसके सिर के पीछे हिस्से में चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कटघर के कल्याणपुर गांव निवासी लोग शनिवार दोपहर अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब में एक किशोर का शव पड़ा देखा। चौकीदार राजेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव तालाब से बाहर निकलवा लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। किशोर के सिर पर पीछे हिस्से में चोट के निशान हैं, जिससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने जनपद के सभी थानों और दूसरे जनपदों की पुलिस को सूचना भेजी हैं। किसी थाने में किसी किशोर की गुमशुदगी दर्ज हो तो परिजन आकर मृतक की पहचान कर सकें। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। किशोर के चेहरे और पैर पर सफेद दाग हैं। उसने लाल जैकेट पहन रखी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें