फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुराल में पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई है। घटना से पहले उसका ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था। मामले में विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के नई बस्ती रेलवे फाटक, भीमगोड़ा निवासी राजीव श्रीवास्तव की पुत्री शीतल (27) की शादी तीन वर्ष पूर्व शिव विहार कॉलोनी निवासी अमन श्रीवास्तव से हुई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। दो दिन पहले ही अमन शीतल को मायके से वापस ससुराल लाया था। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
मंगलवार सुबह शीतल का शव पंखे से लटका मिला। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतार लिया। मौके पर पुलिस को दुपट्टा कटी अवस्था में मिला। घटना के बाद मायके पक्ष को सूचना दी गई। गले पर निशान देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शीतल की मौत फांसी लगने से होना बताया गया है।
इस मामले में पिता राजीव कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए शीतल को प्रताड़ित करते थे। उनका कहना है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे शीतल की सास रानी ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी।
पिता ने पति अमन श्रीवास्तव, सास रानी, जेठ अनुज, जेठानी अंजली, ननद शिवानी और मौसी सास प्रमोद पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। शीतल की दो वर्ष की एक बेटी है। पुलिस ने इस मामले में पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें