नागफनी थानाक्षेत्र में बुधवार रात फर्म कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला तो परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस का दावा है कि घरेलू विवाद फर्म कर्मी ने आत्महत्या की है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अजय कुमार (32) नागफ नी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा में रहता था। वह पीतल फर्म में काम करता था। अजय के परिवार पत्नी शीतल, एक बेटा वरुण और एक बेटी है। बुधवार रात उसके चचेरे भाई महेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि अजय कुमार ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर घर में अजय का विवाद हो गया था। इसके बाद वह कमरे में गया और दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।