फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 दिन बाद भी नहीं मिली डीपीएस फ्रेंचाइजी वापस लेने की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल की फ्रेंचाइजी निरस्त हुए 47 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक ट्रस्टियों को फ्रेंचाइजी वापस लेने के लिए सोसाइटी से तारीख नहीं मिली है। ग्रीष्मावकाश के लिए स्कूल बंद होने में तीन दिन बचे हैं और अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित हैं। अब जिला प्रशासन सोसाइटी की कार्रवाई के इंतजार में है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय की सीबीएसई की मान्यता बरकरार है और लोगो आदि के इस्तेेमाल पर अभी तक सोसाइटी ने कोई आपत्ति नहीं की है।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी ने पिछले वर्ष 30 मार्च को डॉ. एसके सिंघल को पत्र जारी कर डीपीएस की फ्रेंचाइजी एक अप्रैल 2022 से समाप्त होने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस मामले से अगवत कराने के भी निर्देश दिए थे, लेकिन डॉ. एसके सिंघल ने मामले से अभिभावकों को अंधेरे में रखा। गत माह आठ अप्रैल को यातायात न मिलने की वजह से अभिभावकों ने जब हंगामा किया तो फ्रेंचाइजी निरस्त होने की जानकारी मिली। बाद में जिला प्रशासन की मध्यस्थता में ट्रस्टियों ने विद्यालय संचालित करने, विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहने और फ्रेंचाइजी वापस लेने के लिए मई तक का समय मांगा था। 21 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक ट्रस्टियों की ओर से अभिभावकों से कोई संवाद नहीं किया गया है, जिससे अभिभावकों को पता चल सके कि फ्रेंचाइजी वापस लेने के लिए ट्रस्टियों ने क्या कदम उठाए हैं। ट्रस्टियों के उदासीन रवैये से परेशान होकर करीब साढ़े पांच सौ विद्यार्थियों ने डीपीएस से नाम कटवा लिया है और अब तक दस स्टाफ नौकरी छोड़ चुके हैं। शिक्षकों का कहना है कि छह और शिक्षक दूसरे स्कूलों में नौकरी तलाश रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि डीपीएस की फ्रेंचाइजी हटने के बाद सीबीएसई ने हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया। अब यदि फ्रेंचाइजी नहीं मिलती है तो इस स्कूल का क्या नाम है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ट्रस्टियों ने समय रहते निर्णय नहीं लिया तो आने वाले समय में परेशान उस वक्त बहुत अधिक होगी, जब नवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के सीबीएसई में पंजीकरण किए जाएंगे।
इनसेट..
अभिभावक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
फ्रेंचाइजी निरस्त होने के संबंध में दीनदयाल नगर निवासी अभिभावक एसएस रस्तोगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। मामले में डीआईओएस व बीएसए द्वारा संज्ञान नहीं लेने का आरोप लगाते हुए ट्रस्टी व प्रबंधन को पद से वंचित करने और डीपीएस मुरादाबाद का कार्यभार संभालने के लिए अधिकारी प्रतिनियुक्त करने और फ्रेंचाइजी बहाल करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि पत्र का कोई जवाब नहीं आया है। इसलिए एक-दो दिन में वह दोबारा सीएम को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

वर्जन...
फ्रेंचाइजी वापस लेने के लिए ट्रस्टियों को तारीख नहीं मिली है। डीपीएस स्कूल खुल रहा है। डीपीएस सोसाइटी ने लोगो आदि के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति व्यक्त नहीं की है। डीपीएस सोसाइटी से न तो तारीख मिल रही है और न ही कोई आपत्ति दर्ज की जा रही है। जब वहां से आपत्ति आएगी तो ट्रस्टी सचेत होंगे। सीबीएसई की मान्यता है और डीपीएस से कोई आपत्ति नहीं आ रही है तो इसलिए हमें भी मामले में कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

आलोक वर्मा, एडीएम सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें