कांठ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में कांठ के गांव साहूपुर में आयोजित बहुजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि डाॅ. भीम राव आंबेडकर के मिशन को कांशीराम ने आगे बढ़ाने का काम किया था। अब उसी कारवां को आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष/सांसद चंद्रशेखर आजाद आगे ले जाने को मैदान में उतरे हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि आज चंद्रशेखर आजाद दलितों, कमजोरों और मुस्लिमों की आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दलित और मुस्लिमों को एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर अपनी ताकत और संख्या का अहसास कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के नारे को साकार करने का वक्त आ गया है। अंत में उन्होंने कहा कि आसपा सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। कार्यक्रम में पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मतलूब अहमद, प्रदेश सचिव बाबू शराफत अली, मंडल प्रभारी डॉ. शीशपाल सिंह, उस्मान सैफी, जिलाध्यक्ष प्रो. सुमित कुमार, पुष्पेंद्र राणा, रमेश गंधर्व, सचिन चौधरी, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह, कादरी शकील अहमद, शंकर राणा, दूल्हे हसन, मेहंदी हसन, मौलाना जाहिर, बदरुद्दीन, हाजी छोटे आदि बड़ी संख्या में आसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र लोग रहे।