फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डेयरी संचालक से 8.20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में डेयरी संचालक ने आठ लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर दंपती और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार प्रकाशनगर निवासी रुकमेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह प्रकाशनगर चौराहे पर कृष्णा दूध भंडार के नाम से दुकान चलाते हैं। दुकान पर बिलारी के नारायणपुर निवासी सुरजीत काम करता था। मई 2023 में सुरजीत ने अपने दोस्त मनोज कुमार और उसकी पत्नी जूली से रुकमेश की मुलाकात कराई थी। आरोप है कि मनोज और जूली ने बिलारी के चिड़िया ठेर में जमीन खरीदने के लिए 8.20 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद मनोज ने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन का बैनामा करा लिया। दो माह बाद रुकमेश ने अपने रुपये मांगे तो पति पत्नी ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें