फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी सिपाही को दे दिया था मालखाने का चार्ज

Thu, 29 Dec 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मेडिकल के लिए लाया गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझोला थाने के मालखाने से ग्यारह लाख दस हजार रुपये का गबन करने वाला सिपाही यमन कुमार पहले भी महकमे पर बदनामी का दाग लगा चुका है। बिजनौर के नूरपुर थाने में यमन कुमार की तैनाती के दौरान मालखाने से पिस्टल चोरी हो गया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जबकि सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। मगर अफसरों ने उस पर मेहरबानी करते बहाल कर दिया था। इसके बाद सिपाही का ट्रांसफर कराकर मुरादाबाद आया गया था। सहारनपुर के बेहट थाने के नगला खुर्द सिपाही यमन कुमार पुलिस विभाग में सिपाही के पद तैनात हुआ था।

मुरादाबाद से पहले उसकी तैनाती बिजनौर में थी। वहां उसके पास नूरपुर और नहटौर थाने के मालखाने का चार्ज रहा था। नूरपुर थाने के मालखाने से एक सरकारी पिस्टल चोरी हो गई थी। तब उस थाने के मालखाने का यमन कुमार के पास था। इस मामले में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जबकि यमन कुमार को निलंबित भी किया गया था। मगर कुछ दिन बाद ही यमन कुमार को बहाल कर दिया था। इसके बाद सिपाही ट्रांसफर कराकर मुरादाबाद भेज दिया गया था। पहले से दागी होने के बावजूद उसे यहां मझोला थाने में मालखाने का चार्ज दे दिया था। यहां उसने मालखाने से 11 लाख 10 हजार रुपये गायब कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें