फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के गेट पर रखे रह गए सिलिंडर, ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ गए ओमकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद स्थित ब्राइट स्टार अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की मौतों को लेकर उठते सवालिया आरोपों को अस्पताल प्रबंधन ने भले नकार दिया है, लेकिन अपनों को खो चुके तीमारदारों के बीच से प्रति प्रश्नों की बौछार थमने का नाम नहीं रही है। ओमपाल के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन अपने पास पर्याप्त ऑक्सीजन का दावा कर रहा है तो फिर उनसे सिलिंडर क्यों मंगवाए गए थे। अस्पताल के गेट पर मौजूद दो सिलिंडरों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूरन दस-दस हजार रुपये में सिलिंडर खरीदने पड़े थे।
विज्ञापन

कटघर के लाजपत नगर निवासी फल आढ़ती ओमपाल सिंह के घर वालों का कहना है कि ओमपाल को बीस अप्रैल की सुबह ब्राइट स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ओमपाल सिंह के भाई का आरोप है कि वह अब तक साढ़े तीन लाख रुपये जमा कर चुके हैं। बुधवार देर रात करीब तीन बजे ओमपाल सिंह ने कहा था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ओमपाल के भाई का दावा है कि जब अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं दी गई तो वह दस-दस हजार रुपये के दो सिलिंडर खरीदकर अस्पताल लाए। इसके बाद अस्पताल स्टाफ से कहा कि ऑक्सीजन ओमपाल सिंह को उपलब्ध करा दी जाए, लेकिन हमारे लाए गए ऑक्सीजन सिलिंडर भी नहीं लगाए गए। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे परिजनों को स्टाफ ने बताया कि ओमपाल की मृत्यु हो गई है। बाकी भुगतान करके वे शव ले जा सकते हैं। इस पर परिवार का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि हम तो ऑक्सीजन सिलिंडर खरीद लाए थे। अगर इन सिलिंडरों का इस्तेमाल हमारे मरीज पर हो जाता, हमारे घर में ओमपाल की तरफ से खालीपन की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें