फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

630 में दिया सिलेंडर, एजेंसी का चालान

Sun, 07 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पहुंचते सिलेंडर की कीमत 597.50 रुपये है। लेकिन शहर भर में 630 रुपये लिए जा रहे हैं। इन शिकायतों को जांचने निकली प्रशासनिक टीम ने कई जगह छापे मारे। 630 में सिलेंडर देने वाले हॉकर और गैस एजेंसी का चालान कर दिया गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन




सिलेंडर को लेकर मचे ‘बवंडर’ पर अमर उजाला ने मुहिम चलाई। हमने बताया कि किस तरह से एजेंसी के डिलीवरी मैन तय कीमत से अधिक की वसूली कर रहे हैं। कहीं 630 रुपये लिए जा रहे हैं तो कहीं 650 रुपये। उपभोक्ता शिकायत करते करते थक गए मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को प्रशासनिक टीम ने सिलेंडरों के कई सेल प्वाइंट पर छापा मारा। कटघर सिंघमन हजारी में उपभोक्ताओं से जब पूछा गया तो बताया गया कि डिलीवरी मैन ने 630 रुपये में सिलेंडर दिया था।


विधिक माप विज्ञान विभाग के जिला प्रभारी प्रमोद पाल ने बताया कि अधिक पैसे लेने के मामले में डिलीवरी मैन और अशोका गैस एजेंसी का चालान किया गया है। चीना गैस एजेंसी और एनजी गैस एजेंसी के गोदामों पर भी छापे मारे गए। यहां सिलेंडरों को वजन कराया गया। सप्लाई विभाग के एआरओ एसपी शाक्य और संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। सभी गैस एजेंसियों को चेक किया जाएगा। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें