फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगवाने के नाम पर ईंट भट्ठा मजदूर से एक लाख 71 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाले ईंट भट्ठा मजदूर से ठगों ने टावर लगवाने के नाम पर एक लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। खाते में रकम डलवाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित का नंबर रिसीव करना ही बंद कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि उसने अपनी भैंस बेचकर और कर्ज लेकर आरोपियों के बताए खातों में रकम जमा कराई है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए दिनेश कुमार पाकबड़ा थानाक्षेत्र के महलकपुर माफी गांव निवासी हैं। दिनेश ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। 27 सितंबर 2020 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह मोबाइल टावर लगवाने वाली कंपनी से बोल रहा है। कंपनी को महलकपुर माफी गांव में मोबाइल टावर लगवाना है। जिसके लिए 100 गज जमीन की जरूरत है। ठगों ने दिनेश को लालच दिया कि 100 गज जमीन देने पर दस साल के लिए एग्रीमेंट किया जाएगा। जिसके लिए जमीन मालिक को दस लाख रुपये एडवांस में मिलेंगे। इसके अलावा हर माह बारह हजार रुपये किराया मिलेगा। इसके अलावा परिवार के दो व्यक्तियों को नौकरी भी दी जाएगी। लालच में आकर दिनेश ठग के झांसे में फंस गया। वह अपनी जमीन में टावर लगवाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दिनेश ने कभी एनओसी, कभी जीएसटी तो कभी चैक भेजने तो कभी टावर का सामान भेजने के नाम पर अलग अलग तारीखों में एक लाख 71 हजार रुपये अपने खातों में डलवा लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने ये रकम जमा करने के लिए अपनी भैंस बेच दी। इसके अलावा रिश्तेदारों से कर्ज लिया है। भट्ठा मालिक से भी एडवांस में रकम लेकर दिनेश ने आरोपी के खाते में जमा कराई है। साइबर थाने के कार्यवाहक प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित दिनेश की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ठगों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें