फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: साइबर ठगों ने उड़ाई दो लाख रुपये की एफडी की रकम, सात खातों में ट्रांसफर की गई धनराशि

Tue, 19 Jan 2021 10:46 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कराई गई दो लाख रुपये की एफडी की समूची रकम साइबर ठगों द्वारा उड़ा लेने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रकरण से प्रभावित बीकॉम के छात्र का कहना है कि 11 जनवरी की सुबह उसके फोन पर एक मैसेज आया। 
विज्ञापन


उसे देखने के कुछ समय बाद दो लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर होने के मैसेज मिले। एसपी के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने महाराष्ट्र की महिला, गोंडा के युवक को नामजद किया है। पांच पेटीएम खाताधारकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की जोया रोड स्थित आरजू एनक्लेव कॉलोनी में चौधरी अजीत सिंह का परिवार रहता है। अजीत सिंह एक बीमा कंपनी में एजेंट हैं। उनका बेटा अखिल चौधरी बीकॉम का छात्र है। जोया रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अखिल के नाम दो लाख रुपये की एफडी थी। 
विज्ञापन


एफडी परिपक्व होने का समय 15 जनवरी था। अखिल के मुताबिक 11 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे यूपीआई एफेडेविट फंड ट्रांसफर नाम से फोन पर मैसेज आया था। इसके बाद करीब आठ बजे उसके एफडी की समूची दो लाख रुपये की रकम खातों में ट्रांसफर होने के संदेश आए। 

अखिल का आरोप है कि शिकायत करने पर बैंक ने सुनवाई नहीं की। बैंक प्रबंधन ने कहा कि नेट बैंकिंग से डीलिंग में गड़बड़ी हुई है। इसके बाद अखिल एसपी से मिले। उनके निर्देश पर पुलिस ने जितेंद्र निवासी नेहरा नगला सबल गोंडा यूपी, कोकिला जुगारू महादेवी चिटगढ़ गढ़चिरौली महाराष्ट्र के खिलाफ और पांच पेटीएम खाताधारकों के फोन नंबर के आधार पर अज्ञात में एफआईआर दर्ज की है।

अमरोहा देहात के एसओ सुरेश गौतम यह अलग तरह की धोखाधड़ी है। बैंकों का नियम है कि एफडी केवल खाताधारक ही तोड़ सकता है, लेकिन ठगों ने इसे भी नहीं छोड़ा। प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को दी गई है। इसमें साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें