फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक से तीस लाख ठगे

विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
मुरादाबाद। बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविल लाइन स्थित शाखा की महिला बैंक प्रबंधक से तीस लाख रुपये की ठगी कर ली गई। वारदात को साइबर ठग ने अंजाम दिया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आशियाना फेस वन निवासी अनु जैन बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविल लाइन स्थित शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अनु जैन ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि 14 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए कॉल कर बताया कि उनका पार्सल आया है। कस्टम ड्यूटी के लिए 25 हजार रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये जमा करने से इंकार करते हुए कॉल काट दी। अगले दिन दोबारा उनके पास उसी नंबर से कॉल कर उस व्यक्ति ने अनु से कहा कि पार्सल लो या न लो लेकिन कस्टम ड्यूटी के रुपये देने होंगे। जिसके बाद उन्होंने 25 हजार रुपये कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा बताए गए अकाउंट नंबर में जमा करवा दिए। इसके बाद फिर से कॉल कर उनको बताया गया कि पार्सल में पाउंड करेंसी है, जिसे लेने के लिए उनको 95 हजार रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने वह रकम भी जमा कर दी, इस तरह अलग अलग बहाने से 19 अक्तूबर तक अनु जैन से तीन अकाउंट में 30 लाख 25 हजार पांच सौ रुपये तीन अकाउंट में जमा करवा लिए गए। लेकिन पार्सल अनु जैन के पास नहीं भेजा गया। आरोपी ने 15 लाख रुपये की और मांग कर दी, जिसके बाद अनु ने ठगी की जानकारी पति कैप्टन ओम प्रकाश को दी, ओम प्रकाश नेवी में कार्यरत हैं। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी के निर्देश पर तीन बैंक अकाउंट के अज्ञात धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से तीनों अकाउंटों के धारकों के बारे में जानकारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें