फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युद्ध की आग से उबलने लगा कच्चा तेल, शिपिंग के खर्च में उछाल से निर्यातकों की बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इस्राइल-ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से निर्यातकों पर आर्थिक बोझ बढ़ने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों के कारण शिपिंग की लागत बढ़ रही है। वहीं सरकार द्वारा निर्धारित रोडटेप की दरें सीमित हैं। इन मुद्दों को लेकर सोमवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) ने मुरादाबाद के निर्यातकों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर निर्यातकों की समस्या सुनने के लिए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को मुरादाबाद आ सकते हैं। यहां एसईजेड में उनका दौरा प्रस्तावित है। ऑनलाइन बैठक में निर्यातकों के बयान और अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट्स के मुताबिक शिपिंग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड ऑयल) की कीमत एक सप्ताह में तीन प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है। सोमवार को कीमत 77 डॉलर प्रति बैरल रही।
निर्यातकों को डर है कि स्थिति यही रही तो तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने में समय नहीं लगेगा। कारोबारियों के सामने पहली परेशानी शिपिंग और कंटेनर लॉजिस्टिक्स में बढ़ती लागत के रूप में सामने आई है।
विज्ञापन

दूसरी समस्या डीजल कीमतों की वृद्धि ने पैदा कर दी है। इससे ट्रांसपोर्ट, उत्पादन और पैकेजिंग सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना का कहना है कि मुरादाबाद की इकाइयां पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंदी और मूल्य प्रतिस्पर्धा से जूझ रही हैं। नई समस्याओं ने स्थिति को और भी नाजुक बना दिया है। बैठक में ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना, अवधेश अग्रवाल, शफी, रोहित ढल, एके भूषण आदि निर्यातक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें