मुरादाबाद में रविवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ में कार्यरत जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, छजलैट के रजपुरा में सीआरपीएफ जवान नरेंद्र सिंह अपने पिता अतर सिंह को लेकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक सीआरपीएफ जवान पूरनपुर स्याना, थाना नूरपुर जिला बिजनौर का निवासी बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि मृतक सीआरपीएफ जवान की तैनाती रांची में थी। वह आठ दिन की छुट्टी पर घर आया था।