फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले के बूथों पर नए मतदाता बनने के लिए युवाओं की लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के प्रत्येक बूथों पर नए मतदाता बनने के लिए रविवार को युवाओं के लिए लाइन लगी रही। इस दौरान प्रमाण पक्ष के अभाव में कुछ लोग भटकते रहे। इधर डीएम और एडीएम प्रशासन ने भी बूथों के निरीक्षण के लोगों से पूछताछ कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को 2511 बूथों पर बीएलओ को तैनात किया गया था। इस दौरान बूथों पर फार्म छह नया मतदाता बनने के लिए युवाओं की भीड़ जुटी रही। संशोधन कराने वालों की संख्या कम थी। डीएम अनुज सिंह ने पाकबड़ा और अगवानपुर क्षेत्र का निरीक्षण करना शुरू किया तो एडीएम प्रशासन, सभी एसडीएम निरीक्षण के लिए अपने अपने क्षेत्रों में निकल पड़े। मुरादाबाद ब्लाॅक क्षेत्र में 280 लोगों ने फार्म जमा किया। कुंदरकी क्षेत्र के 41 बूथों पर 500 से अधिक लोगों ने फार्म जमा किए। इसी प्रकार कांठ, बिलारी तहसील क्षेत्रों में फार्म जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

1455 ने की मतदाता बनने और संशोधन के लिए दावेदारी
ठाकुरद्वारा। चुनाव आयोग के आदेश पर शनिवार को क्षेत्र के बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में विधानसभा क्षेत्र के 433 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बूथों पर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनाम एसडीएम ने बताया कि 1455 लोगों ने नए मतदाता बनने ,संशोधन और नाम कटवाने क लिए फार्म 6,7,8 भरे। जिनकी जांच उनके क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी करेंगे। जांच के बाद निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें