फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नोटिस मिलने पर सुनवाई के लिए लगी मतदाताओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिछले दिनों चले एसआईआर अभियान के दौरान नो मैपिंग में पाए गए मतदाताओं को नोटिस के बाद अब इनकी सुनवाई के लिए मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील परिसर में चारों स्थानों पर अधिकारियों के द्वारा नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई करते हुए उनसे वोट बनवाने के लिए दस्तावेज भी लिए। इसी के साथ खंड विकास कार्यालय छजलैट, नगर पंचायत कार्यालय अगवानपुर और राजकीय इंटर कॉलेज पाकबड़ा में भी अधिकारियों के द्वारा सुनवाई की गई। कांठ विधानसभा क्षेत्र में चारों स्थानों पर लगे 11 काउंटरों पर लगातार मतदाताओं की सुनवाई करते हुए दिए जा रहे दस्तावेजों का अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। सोमवार को विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम संत दास ने सुनवाई स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें