फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग का गेट टूटा, घंटों खिसकती रहीं ट्रेनें

Tue, 07 Mar 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुरादाबाद लखनऊ रूट पर सोमवार की सुबह संडीला और उमरताली के बीच रेलवे क्रासिंग का गेट टूट गया। इससे करीब साढ़े चार घंटे ट्रैक बाधित रहा। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। दस ट्रेनों के साथ चार मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। साढ़े ग्यारह बजे के बाद सुचारु रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन


मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर संडीला उमरताली के बीच सोमवार की सुबह सात बजे रेलवे क्रासिंग नंबर 247 बी पर बंद गेट ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारकर तोड़ दी। गेट टूटने से मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर ट्रेनाें का संचालन बाधित हो गया।

फाटक खुला होने से ट्रेनों को रोक-रोककर चलाया गया। इससे गरीब रथ, कुंभ एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनें प्रभावित रही। ये ट्रेनें बीस से पचीस मिनट प्रभावित हुई। इस दौरान चार मालगाड़ी भी प्रभावित रही। साढ़े ग्यारह बजे गेट की मरम्मत के बाद ट्रैक बहाल हो सका।   दुर्गयाना एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध पेंट्रीकार
विज्ञापन

  ट्रेनों में अवैध रूप से पेंट्रीकार संचालन का धंधा नहीं रुक रहा। अमृतसर से कोलकाता जा रही दुर्गयाना एक्सप्रेस में सोमवार को अवैध पेंट्रीकार पकड़ी गई। मुरादाबाद स्टेशन पर सीआईटी की टीम ने छापा मारकर खाद्य सामग्री बरामद की। एक अवैध वेंडर को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया।

जबकि दो वेंडर भाग निकले। दुर्गयाना एक्सप्रेस (12358) सोमवार को अमृतसर से कोलकाता जा रही थी। दोपहर पौने तीन बजे ये ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो सीआईटी सहदेव सिंह की टीम ने ट्रेन में छापा मार दिया। ट्रेन में अवैध रूप से पेंट्रीकार संचालित मिला।

टीम ने स्लीपर बोगी से पांच पेटी पानी बोतल, सत्रह पेटी बिस्कुट, पचास पैकेट चिप्स बरामद किया। इस दौरान अवैध वेंडर नंदन शुक्ला को भी पकड़ लिया। जबकि दो वेंडर ट्रेन से भाग निकले। कार्रवाई से अवैध वेंडरों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें