पाकबड़ा टीएमयू में हेलीकॉप्टर से पहुंचे मृतक सचिन जैन के रिश्तेदार।
- फोटो : CITY
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के नया मुरादाबाद स्थित सुपरटेक अपार्टमेंट सोसाइटी में पांचवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले क्राकरी कारोबारी सचिन जैन के अंतिम दर्शन को उनकी बहन ने 2376 किलोमीटर का सफर तय किया। दुबई से यहां पहुुंचे बहन बहनोई सचिन को याद कर फूट फूट कर रोने लगे। इसके बाद ही सचिन जैन के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सुपरटेक सोसाइटी के ए 606 फ्लैट में कारोबारी सचिन जैन अपनी पत्नी, मां और बेटे के साथ रहते थे। सोमवार को पूरा परिवार फ्लैट में मौजूद था। इसी दौरान सचिन जैन पांचवीं मंजिल पर पहुंच गए और यहां से छलांग लगा दी। यहां से उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में साईं अस्पताल लेकर जाया गया था, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई थी। सोमवार रात को उनको पोस्टमार्टम की कार्रवाई को पूरा किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि सचिन के सिर की हड्डियां टूट गई और फेफड़े फट गए थे। मंगलवार दोपहर को सचिन जैन का शव सुपरटेक सोसाइटी में पहुंच था। इसके बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बहन और बहनोई दुबई में रहते हैं। बहन बहनोई दुबई से दिल्ली पहुंचे और वहां से एक निजी हेलीकॉप्टर से टीएमयू में उतरे। इसके लिए जिला प्रशासन से निजी विमान उतारने की अनुमति ली गई थी। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।