फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे से थे महिला के प्रेम संबंध, हत्याकांड का खुलासा

Sun, 24 Jul 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 छजलैट थानाक्षेत्र के मानपुर मुजफ्फरपुर निवासी नलकूपमैकेनिक साबिर की हत्या उसकी पत्नी रफीना ने कराई थी। इस हत्याकांड को साबिर के सगे भांजे आबिद ने अपने बहनोई सुलेमान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आबिद के अपनी मामी से प्रेम संबंध हैं। वह मामा की हत्या कर मामी से शादी करना चाहता था।
विज्ञापन


पुलिस ने मैकेनिक की पत्नी और हत्यारोपी भांजे को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

एसएसपी नितिन तिवारी ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छजलैट थानाक्षेत्र के मानपुर मुजफ्फरपुर निवासी नलकूप मैकेनिक साबिर (30) पुत्र जाकिर सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपनी पत्नी रफीना से पास के गांव सराय खजूर जाने की बात कहते हुए बाइक से निकला था। लेकिन जब वह रात नौ बजे तक नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने अपने ससुर जाकिर और जेठ इसरार को जानकारी दी थी।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे गांव से कुछ ही दूर सड़क किनारे साबिर की रक्तरंजित लाश पड़ी मिली थी। छजलैट पुलिस ने साबिर की पत्नी से पूछताछ की तो वह बार बार बयान रही थी। इसके बाद उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। तब पता चला कि देर रात रफीना की साबिर के भांजे से बातचीत हुई थी।

कड़ाई से पूछताछ करने पर रफीना ने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि साबिर के भांजे आबिद पुत्र जाहिद निवासी अब्दुल्लापुर लैदा थाना ठाकुरद्वारा से उसके एक साल से प्रेम संबंध थे। उसने आबिद से कहा था कि वह अपने मामा की हत्या कर दे तो वह उससे शादी कर लेगी।

घटना वाली रात आबिद अपने बहनोई सुलेमान को लेकर अगवानपुर पहुंच गया था। कॉल कर आबिद ने अपने मामा को अगवानपुर बुला लिया था। यहां से मानपुर जाते समय रास्ते में आबिद और सुलेमान ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आबिद को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 


इस तरह दिया गया हत्याकांड को अंजाम
 आबिद ने बताया कि एक साल पहले वह अपने मामा के साथ नलकूप का कार्य करता था। इसी दौरान उसके रफीना मामी से प्रेम संबंध हो गए थे। रफीना अब उस पर दबाव बना रही थी कि वह अपने मामा की हत्या कर दे। इसके बाद वह उससे निकाह कर लेगी।

घटना वाले दिन रफीना ने आबिद को कॉल कर बताया था कि वह अगवानपुर आकर अपने मामा का इंतजार करें। मैं घर से उसके मामा को भेज दूंगी। योजना के मुताबिक आबिद अपने बहनोई सुलेमान निवासी अब्दुल्लापुर थाना ठाकुरद्वारा को लेकर अगवानपुर पहुंच गया। उसने अपनी मामी को फोन किया। तब रफीना ने साबिर से कहा कि आबिद अपने बहनोई के साथ अगवानपुर में खड़ा है।

वह बाइक से दोनों को ले आएं। साबिर बाइक लेकर अगवानपुर पहुंच गया। यहां तीनों ने एक ढाबे पर बैठकर शराब पी। इसके बाद तीनों एक ही बाइक से मानपुर जाने लगे। रास्ते में आबिद ने चलती बाइक पर ही साबिर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे बाइक नीचे गिर गई थी। इसके बाद दोनों ने साबिर को दबा लिया और फिर से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। 


साबिर के भी थे अपनी भांजी से संबंध
 पति की हत्या कराने में गिरफ्तार की गई रफीना ने बताया है कि साबिर के अपने भांजी से संबंध थे। उसने दोनों को एक साथ देखा था। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। इसी खुन्नस में मैंने उसके भांजे से संबंध बनाए। ताकि साबिर से बदला लिाया जा सके। 

रुपये देने के बहाने बुलाया था आबिद
 साबिर को दस हजार रुपये की जरूरत थी। रफीना ने उससे कहा कि आबिद से रुपये ले लेते हैं। इसके बाद उसने आबिद को कॉल की। कहा कि उसके मामा को दस हजार रुपये की जरूरत है। वह तुरंत आने के लिए तैयार हो गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें