फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने होंडा सिटी को मारी टक्कर, मासूम की मौत

Mon, 13 Nov 2017 01:49 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छाए कोहरे और धुंध से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धुंध में गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार प्रापर्टी कारोबारी के चार साल के  इकलौते बेटे की मौत हो गई। दो महिला समेत छह लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


दिल्ली की गीता कालोनी में रहने वाले रविंद्र पाल सिंह प्रापर्टी कारोबारी हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह समाप्त होने के बाद परिवार दिल्ली लौट रहा था।
विज्ञापन


कार में रविंद्र का बेटा शानदीप सिंह (4), अपनी मां रमनप्रीत कौर, दादी दविंद्र कौर, चाचा परमजीत सिंह, बहन नवलीन कौर , तहेरी बहन प्रवलीन कौर थे। कार चालक सूरज चला रहा था। एनएच-24 पर पाकबड़ा में गिन्नौर दी माफी गांव के पास सुबह साढे़ आठ बजे धुंध में गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने सामने से कार में टक्कर मार दी।

हादसे में शानदीप की मौत हो गई। कार सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर पाकबड़ा विवेक शर्मा ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


चाचा की गोद में ही हो गई मौत
 हादसे के वक्त शानदीप सिंह कार की अगली सीट पर बैठे चाचा परमजीत की गोद में बैठा था। उसकी मौत चाचा की गोद में ही हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें