फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रविवार को गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों के ऊपर क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का आरोप है। इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बेचने के दो आरोपियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गौलाबैराज निवासी जीत सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह और गौलापार निवासी मनोज सुयाल को कई बार अवैध शराब तस्करी में पकड़ा गया था। दोनों को जिला बदर करने के लिए गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की हरकत से आम जनता काफी परेशान हैं। इधर कोतवाली के एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मानपुर पश्चिम निवासी मनीष कार्की और धनपुरी आनंदपुरी निवासी राकेश गुप्ता के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में दोनों के बारे में रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें