फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेल में छात्रा से छेड़खानी, डाक्टर गिरफ्तार

Wed, 03 May 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
लखनऊ मेल में मंगलवार तड़के छात्रा से छेड़खानी की गई। छात्रा ने इसकी शिकायत ट्विटर पर रेलमंत्री से कर दी। कंट्रोल में सूचना पहुंचने के बाद जीआरपी हरकत में आ गई। मुरादाबाद पहुंचने पर छेड़छाड़ के आरोपी डाक्टर को ट्रेन से उतार लिया गया।
विज्ञापन


छात्रा की तहरीर पर डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाद में चालान कर डाक्टर को जेल भेज दिया गया। लखनऊ की चार छात्राओं का ग्रुप सोमवार की रात लखनऊ मेल से दिल्ली जा रहा था। ये छात्राएं ट्रेन की बी-2 बोगी में सवार थी।

ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने से पहले रामपुर के आसपास ग्रुप की एक छात्रा से छेड़खानी की गई। कोई सुनवाई नहीं होने पर छात्रा ने रेल मंत्री को ट्वीट कर दिया। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना पहुंची। जीआरपी हरकत में आ गई।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के पौने चार बजे लखनऊ मेल के मुरादाबाद पहुंचने पर आरोपी कुशीनगर निवासी डा. अभिषेक कुमार को प्लेटफार्म पर उतार लिया। बाद में छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।

डाक्टर पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली जा रहा था। बाद जीआरपी ने डाक्टर का मेडिकल कराया और चालान कर जेल भेज दिया। सीओ जीआरपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि छेड़खानी की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें