मूंढ़ापांडे थाना क्षेत्र के मानपुर पट्टी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका ने अपने सहकर्मी शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। अध्यापिका ने इस संबंध में थाने में दो लोेेगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं सहायक अध्यापक अमर सिंह ने भी शिक्षिका और उसकी पति पर जान से मारने की धमकी और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षिका मानपुर पट्टी की ही रहने वाली हैं।
स्कूल में उनके पति का आना-जाना रहता है। वहीं सहायक अध्यापक पैपटपुरा के रहने वाले हैं और वह शिक्षिका के पति का स्कूल के मामलों में हस्तक्षेप का विरोध करते हैं। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में स्कूल में ही कहासुनी हो गई।
इससे बच्चों में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। अध्यापिका ने सहायक अध्यापक के दोस्त कल्लु निवासी मानुपट्टी पर भी छेड़खानी का आरोप लगया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।