फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे पर बाहर आए कप्तान, छात्र नेता की गाड़ी उठवाई

Sat, 20 Aug 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
सरों के आफिस के दरवाजों पर खड़ी कर दीं। ठीक उसी वक्त आफिस पहुंचे एसएसपी ने दरवाजे खड़ी गाड़ी क्रेन से खिंचवाकर पुलिस लाइन भिजवा दीं और हंगामा कर रहे छात्र नेताओं को जमकर फटकार लगाई। कप्तान के तेवर देख खामोश हुए छात्र नेता ज्ञापन देकर लौट गए। बाद में पुलिस ने छात्र नेता की गाड़ी चालान के बाद छोड़ दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को विभिन्न दलों के छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले जिलाधिकारी को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के आदित्य चौधरी ने अपनी खुली जीप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ी कर दी। जिससे ट्रैफिक जाम होने लगा।

रूटीन की तरह ऑफिस पहुंचे एसएसपी नितिन तिवारी ने जीप अपने कार्यालय के दरवाजे पर खड़ी देखी तो ट्रैफिक पुलिस को आदेश दिया कि जीप को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन ले जाएं। मौके पर खड़े छात्र नेताओं ने इसका विरोध किया किया लेकिन एसएसपी ने गाड़ी छोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारी छात्र छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंच गये और वहां अपना मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देकर वापिस आ रहे छात्र नेताओं ने साथी छात्र की जीप क्रेन में जाती देखी तो वह भड़क गये और नारेबाजी करते हुए क्रेन के आगे आ गये। आफिस में बैठे एसएसपी ने सीसीटीवी में छात्रों का हंगामा देखा और वह खुद उठकर मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पहले छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब छात्र नेता शांत नहीं हुए तो कप्तान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और उनकी जीप क्र्रेन से खिंचवाकर पुलिस लाइन भिजवा दी। ट्रैफिक पुलिस ने जीप का चालान कर दिया और कागज जमा करने के बाद ही जीप छोड़ी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, पकंज चौधरी, चकित चौधरी, दुष्यंत यादव, सचिन चौधरी, शब्बन खां, रवि, अनूप, अनिल चड्डा इत्यादि छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें