फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी का मामला : प्रोफेसर को बर्खास्त करो नहीं तो भूख हड़ताल

Sun, 09 Apr 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
हिंदू काले में छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना से एबीवीपी में आक्रोश है। शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता ने कालेज में प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कार्यवाहक प्राचार्य संजय शर्मा को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


छात्रों ने चेतवानी दी है कि आरोपी को सोमवार तक बर्खास्त नहीं किया गया तो छात्र भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। शनिवार को छात्र हिंदू कालेज के गेट पर एकत्र हुए। यहां से छात्र नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने तीन मांगाें को लेकर अपना ज्ञापन कार्यवाहक प्राचार्य संजय शर्मा को दिया।

ज्ञापन में मांग की है कि आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा छात्रों ने अपने ज्ञापन में बताया कि पहले भी प्रोफेसर और उसका साथी छेड़खानी की घटनाएं कर चुके हैं। लेकिन कालेज प्रशासन ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री अनिल चड्डा ने बताया कि अगर सोमवार तक  आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त नहीं किया गया तो छात्र भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सचिन चौधरी, कुशल शर्मा, सरनाम सिंह, आशुतोष शर्मा, राजीव कुमार, नितिन चौधरी, प्रशांत सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें