फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला ग्यारहवीं के छात्र का शव

Sat, 20 Feb 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास शुक्रवार की रात ग्यारहवीं के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। छात्र शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। लाश के पास पड़ीं मिलीं किताबें और मोबाइल के जरिये मृतक की पहचान की गई। छात्र की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




परिजन आत्महत्या की बात से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल वे दूसरी वजह भी नहीं बता रहे हैं। मझोला थानाक्षेत्र के मीरपुर मिलन विहार निवासी संतराम की परचून की दुकान है। मिलन विहार आकांक्षा विद्यापीठ स्कूल में संतराम का छोटा बेटा संजय उर्फ संजू ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता था। संजय शुक्रवार शाम करीब चार बजे खुशहालपुर में ट्यूशन पढ़ने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।



जबकि वह रोज छह बजे तक वापस लौट आता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। उसका मोबाइल नंबर भी नहीं लग पा रहा था। इसी बीच सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली थी लोकोशेड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। लाश के पास ही किताबें पड़ीं थीं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन




इसके बाद पुलिस ने किताबों पर दर्ज नंबर व मोबाइल के जरिये मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में कराई। खबर मिलने पर पिता संतराम और भाई सूरज समेत अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी सिंह ने बताया कि गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। जिससे माना जा रहा है कि छात्र ने ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर जान दी है। उधर, परिजनों ने बताया है कि उन्हें अभी नहीं पता कि संजय के साथ क्या घटना हुई है। वह शाम को रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें