फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा के साथ बलात्कार

Wed, 05 Aug 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवक ने घर में घुसकर हाईस्कूल की छात्रा से बलात्कार किया। पीड़ित की मां इसी दौरान घर पहुंची तो उसने आरोपी को घर में बंद कर दिया। इसके बाद जानकारी पर आरोपी के परिजन पहुंचे और आरोप है कि उन्होंने तमंचा लहराते हुए आरोपी को बंद कमरे से निकाल ले गए। उन्होंने पुलिस में कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



इसके बाद गांव के लोगों की पंचायत बैठी और इसमें सरपंचों ने निकाह करने का फरमान सुनाया। आरोप है कि आरोपी पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। काफी देर तक पंचायत में आरोपी पक्ष को मनाने की कोशिश की गई। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पीड़ित छात्रा अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें