फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत, बवाल

Sat, 06 Jun 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर शुक्रवार को दसवीं की एक छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद भड़की भीड़ ने कई घंटे तक बवाल किया। भीड़ मोर्चरी से पुलिस कर्मियों से लाश छीनकर ले गई और जामा मसजिद चौराहे पर लाश रखकर जाम लगा दिया। भीड़ ने आसपास की दुकानें बंद करा दीं और तोड़फोड़ भी की, पुलिस वाहनों को निशाना बनाकर पत्थर भी फेंके। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन



मुआवजे की घोषणा के बाद ही पुलिस करीब दो घंटा बाद लाश को चौराहे से उठा सकी। कटघर थाना क्षेत्र में सिहम्मनहजारी निवासी पीतल ढलाई कारखाने के मालिक मोहम्मद सलीम शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे अपनी बेटी निशा यासमीन (16) के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। गुलाबबाड़ी के पास उनकी स्कूटी को नगर निगम की कूड़ुे की ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में निशा यासमीन ट्रैक्टर के नीचे आकर कुचल गई।


उसे आनन फानन परिजन जिला अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी लाश मोर्चरी में रखवा दी गई, वहां से पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन कुछ देर बाद दस से ज्यादा बाइकों पर सवार करीब तीस लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर धावा बोला और पुलिस कर्मियों से निशा यासमीन की लाश छीनकर बाइक से ही अपने साथ ले गए।
विज्ञापन



इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने भीड़ के साथ मिलकर छात्रा की लाश को जामा मसजिद चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। निशा यासमीन दसवीं की छात्रा थी। भीड़ ने जामा मसजिद चौराहे पर उसकी लाश रखकर करीब दो घंटा तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान आसपास की सभी दुकानें बंद करने के साथ ही आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ भी की। आनन फानन पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत और मान मनोव्वल के बाद दोबारा से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें