फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस ट्रेंड के सेंसर लगे शोरूम में लाखों की चोरी

Mon, 08 May 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
reliance trends
विज्ञापन
कांठ रोड पर स्थित रिलायंस ट्रेंड शोरूम के टॉयलेट में लगे एग्जास्ट के रास्ते अंदर घुसे चोर ने 1.30 लाख की नगदी, लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। शोरूम में सुरक्षा के लिए लगाए गए सेंसर वाले अलार्म सिस्टम को भी चोर फेल कर गया। शोरूम में घुसते ही अलार्म के तार काट दिए।
विज्ञापन


चोरी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गया। रिलायंस ट्रेंड शोरूम के स्टोर मैनेजर अंकित कपूर निवासी रामगंगा विहार ने बताया कि तीन मंजिला शोरूम में करीब 40 कर्मचारी कार्यरत हैं। शोरूम में सेंसर लगा है।

16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, चार सिक्योरिटी गार्ड हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे शोरूम बंदकर वह और कर्मचारी अपने घर चले गए। सुबह करीब 9 बजे टीम लीडर मुकेश कुमार शोरूम पहुंचे। उन्होंने शोरूम खोला और दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो स्टोर मैनेजर के केबिन में तोड़फोड़ की गई थी। दरवाजे पर लगे शीशे टूटे थे।
विज्ञापन


मामले की सूचना अन्य कर्मचारियों और स्टोर मैनेजर अंकित को दी गई। अंकित ने बताया कि शोरूम पहुंचने पर छानबीन की तो पता चला कि चोर ग्राउंड फ्लोर पर टॉयलेट के अंदर बने एग्जास्ट के रास्ते अंदर घुसा और उसने केबिन के  दरवाजे पर लगा शीशा तोड़ दिया।

शीशा तोड़कर बनाई गई करीब छह इंच की जगह से चोर केबिन में घुसा और तिजोरी को चाभी से खोलकर उसमें रखे 1.30 लाख रुपये और शोरूम में रखे कपड़े चोरी कर लिए गए। वारदात की सूचना कंट्रोल में दी गई।

एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें