एएसपी दफ्तर के बाहर सोमवार दोपहर छात्रा के परिजनों ने टीचर की पिटाई कर दी। टीचर कॉल कर छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहा था। भीड़ के जुटने पर आरोपी मौके से भाग गया।
आरोपी टीचर कांठ रोड स्थित एक कालेज में टीचर था। उसने एक छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया था। छात्रा ने इसकी शिकायत कालेज प्राचार्य से की। इसके बाद टीचर को कालेज से निकाल दिया था। बाद में उसने छात्रा को कालेज गेट पर घेरकर उसके साथ छेड़खानी की और तेजाब डालकर उसका चेहरा झुलसाने की धमकी दी।
इस मामले में छात्रा ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस ने समझौता करा दिया था। अब आरोपी छात्रा की सहेली को परेशान करने लगा था। उसने छात्रा की सहेली का पीछा शुरू कर दिया। आरोपी ने छात्रा के भाई को काल कर कहा कि उसकी बहन अपनी सहेली का साथ छोड़ दे। वरना उसके साथ भी अच्छा नहीं होगा।
सोमवार सुबह आरोपी एएसपी दफ्तर के पास मिल गया। छात्र की मां और परिवार के अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सरे राह टीचर की पिटाई होता देख मौके पर लोग जुट गए। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग गया।